दावेदारों की नजर बसपा पर भी
भाजपा और सपा से टिकट के दावेदारों की नजर अब बसपा पर भी है। दोनों के दावेदारों ने अंदर खाने बसपा के बड़े नेताओं से भी संपर्क साधना शुरू कर दिया है। ताकि अपने दल से टिकट नहीं मिलने की स्थिति में बसपा का विकल्प आजमाया जा सके।
बसपा का दलित-मुस्लिम समीकरण बन सकता है दलों के लिए चुनौती
बसपा का दलित-मुस्लिम समीकरण दूसरे दलों के लिए चुनौती बन सकते हैं। बसपा इसकी समीकरण के दम पर कुंदरकी विधानसभा सीट पर दो बार जीत दर्ज कर चुकी है। बसपा के टिकट पर हाजी अकबर दो बार विधायक बने।
आठ जोन बनाकर बसपा ने सौंपी जिम्मेदारी
मंडलीय कार्यालय पर बृहस्पतिवार को बसपा की मंडल स्तरीय बैठक बुलाई गई, जिसमें कुंदरकी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। उपचुनाव को जीतने की रणनीति बनाई गई है। साथ ही कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र को आठ जोन में बांटकर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील आजाद और संचालन जिला महासचिव चंद्रपाल सैनी ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी मुनकाद अली, पूर्व सांसद गिरीश चंद्र, डॉ. रणविजय सिंह, निर्मल सिंह सागर, मुकेश, सतपाल कश्यप, रामकुमार गुलाब, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।