फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदरकी उपचुनाव : साइकिल दौड़ाने को सपा ने बिछाई सियासी बिसात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुंदरकी उपचुनाव में साइकिल दौड़ाने के लिए सपा ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। बसपा के वोटरों को रिझाने के लिए पार्टी नए सिरे से रणनीति बनाने पर मंथन कर रही है। इसके अलावा सपा की नजर भाजपा से नाराज मतदाताओं पर भी रहेगी। वहीं टिकट के लिए सपा से बीस से अधिक दावेदार सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


कुंदरकी विधानसभा सीट पर सपा का दबदबा रहा है। यहां हुए पिछले छह चुनावों में से चार बार सपा ने ही जीत दर्ज की है। इसमेंं तीन बार विजयी उम्मीदवार के रूप में हाजी रिजवान रहे हैं। जबकि दो बार बसपा विजयी रही है। उपचुनाव में भी सपा अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहती है। इसके लिए प्रदेश नेतृत्व जिले के नेताओं से फीडबैक ले रहा है। बसपा के उपचुनाव लड़ने के एलान के बाद दलित मतों में सेंध लगाने की रणनीति पर अब नए सिरे से पार्टी मंथन कर रही है। जल्द ही जिले के पदाधिकारियों और विधायकों की लखनऊ में बैठक होनी है। सपा से टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल पूर्व विधायक हाजी रिजवान ने बसपा में शामिल होने के अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि मरते दम तक समाजवादी पार्टी में रहूंगा। हमारे नेता अखिलेश यादव हैं। लोकसभा चुनाव की तरह उपचुनाव में भी सपा परचम लहराएगी। कुंदरकी सीट को लेकर पार्टी स्तर पर जरूरी तैयारियांं की जा रही है।

सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया कि कुंदरकी उपचुनाव को लेकर जल्द ही लखनऊ में प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठक होनी है। इसमें कुंदरकी सीट के सभी दावेदार, सेक्टर और जोन प्रभारियों और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन


000

ये माने जा रहे दावेदार

- पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन, पूर्व विधायक हाजी रिजवान, पूर्व विधायक अकीलुर्रहमान, पूर्व विधायक लाखन सिंह सैनी, शाने अली शानू, अनीस चौधरी, शानू लंबरदार, बीके सैनी, मोहम्मद तौहीर, राबुल पाशा, मोहम्मद रफी, मुमताज अली पाशा, मुंसाद पाशा, मोहम्मद नावेद।
विज्ञापन




कुंदरकी सीट पर पिछले चुनावों में सपा का प्रदर्शन

वर्ष


दल


विजयी प्रत्याशी

2022


सपा जियाउर्रहमान बर्क
2017


सपा


हाजी रिजवान

2012


सपा


हाजी रिजवान

2007


बसपा


अकबर हुसैन

2002


सपा


हाजी रिजवान

1996


बसपा


अकबर हुसैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें