फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kundarki By Election: कुंदरकी से सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान और समर्थकों पर केस, पुलिस के सामने की थी गाली गलाैज

Sat, 09 Nov 2024 11:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कुंदरकी उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी हाजी रिजवान और उनके बेटे के खिलाफ मूंढापांडे थाने में केस दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो में वह पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए भाजपा प्रत्याशी को बिना चुनाव के जीत दिलाने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी रिजवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंदरकी विधान सभा क्षेत्र से सपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक मोहम्मद रिजवान और उनके बेटे के खिलाफ मूंढापांडे थाने में केस दर्ज किया गया है। सपा प्रत्याशी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह थाने के सामने पुलिस कर्मियों से अभद्रता कर रहे हैं।

विज्ञापन


बोल रहे हैं कि मुझे जेल में डाल दें और भाजपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दे दें। मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में सपा के उम्मीदवार हाजी रिजवान छह नवंबर की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपने बेटे और अन्य समर्थकों के मूंढापांडे थाने के गेट पर गाड़ियां लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपशब्द कहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह लोकतंत्र की हत्या मत कीजिए, अगर भाजपा उम्मीदवार को जीत दिलानी ही है तो बिना चुनाव के ही उन्हें ही विजयी घोषित कर डालो, इतना ही नहीं कुछ उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया।

इसके बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। पुलिस कर्मियों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता की। इस दौरान यातायात भी प्रभावित हुआ। मूंढापांडे में तैनात एसएसआई नरेंद्र कुमार की तहरीर के आधार पर सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान, उनके बेटे और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इसमें चुनाव आचार संहिता उल्लंघन , यातायात व्यवस्था प्रभावित करने और एसएसआई नरेंद्र कुमार के अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने और वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया वायरल करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

यह कहा था-  मुझे जेल में डालकर उन्हें जीत का प्रमाणपत्र दे दो

कुंदरकी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा गठबंधन के प्रत्याशी हाजी रिजवान की पुलिस से तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में हाजी रिजवान पुलिस से कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें जेल में डाल दो और विपक्षी प्रत्याशी को जीत का प्रमाणपत्र दे दो।

यह वीडियो मूंढापांडे थाने के बाहर का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार हाजी रिजवान अपने एक समर्थक को थाने से छुड़ाने के लिए पहुंचे थे। 46 सेकेंड के इस वीडियो में सपा प्रत्याशी थाने के बाहर सड़क पर कुछ पुलिसकर्मियों पर अपना गुस्सा उतारते हुए नजर आ रहे हैं।

इस दौरान वह दरोगा से कह रहे हैं कि उन्हें कोई बात नहीं करनी है बल्कि आरपार करना है। पुलिस उन्हें जेल में डाल दे और विपक्षी को जीत का प्रमाणपत्र दे दे। कोई चुनाव नहीं रह गया है। सबकुछ पुलिस के बल पर हो रहा है। लाठी बजे या गोली, वह तैयार हैं।

वीडियो में हाजी रिजवान के साथ सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और कुछ समर्थक भी नजर आ रहे हैं। हाजी रिजवान ने बताया कि बुधवार की रात वह बिलारी में एक शादी समारोह में पहुंचे थे। यहां पुलिस ने उनके एक समर्थक को शादी समारोह से ही उठा लिया था और थाने पर बिठा लिया था।

उनके समर्थक को शादी से उठाए जाने की सूचना पर ही वह थाने पर पहुंचे थे। सपा प्रत्याशी ने पुलिस पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। कहा वह इसकी शिकायत चुनाव आयोग में भी कर चुके हैं। पुलिस पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें