फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kundarki By Election: नामांकन कराने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह, मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी रहे माैजूद

Fri, 25 Oct 2024 01:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कुंदरकी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे। रामवीर की सपा प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान से तीसरी बार टक्कर होने जा रही है। जहां पार्टी को उनकी जीत की उम्मीद है।

विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए घोषित भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इससे पहले भाजपा नेताओं ने बैठक की।  नामांकन के दाैरान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, यूपी सरकार में मंत्री गुलाबो देवी और धर्मपाल सिंह भी माैजूद रहे। शुक्रवार को ही नामांकन का आखिरी दिन भी है।

विज्ञापन


भाजपा के जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बताया कि नामांकन से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबह आंबेडकर पार्क सिविल लाइंस में एकत्र हुए। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा क्षेत्रीय महामंत्री एवं कुंदरकी विधानसभा प्रभारी हरीश ठाकुर, जेपीएस राठौर, गुलाब देवी, जसवंत सिंह भी शामिल हुए। 

भाजपा प्रत्यशी रामवीर दो बार कुंदरकी और एक बार देहात विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। पार्टी को भरोसा है कि रामवीर ही सपा प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान का मुकाबला कर सकते हैं। रामवीर की मोहम्मद रिजवान से तीसरी बार टक्कर होने जा रही है। हालांकि, भाजपा प्रत्याशी को अपनी पहली जीत की तलाश है। 
विज्ञापन


मूंढापांडे के दाैलारी निवासी रामवीर सिंह ने 1993 में भाजपा से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। पार्टी में उन्होंने जिला महामंत्री की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। सीएम योगी के करीबियों में उनकी गिनती होती है। 2007 में रामवीर सिंह देहात विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे।

इस चुनाव में सपा प्रत्याशी उस्मानुल हक को 49,194 मत और भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह को 46,034 मत मिले थे। रामवीर सिंह लगभग तीन हजार मतों से चुनाव हार गए थे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें