फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में लव जिहाद: सरकारी पुस्तकालय कर्मी छात्राओं पर रखता है विशेष नजर, गोपनीय शिकायत पर मचा हड़कंप

Fri, 25 Oct 2024 12:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के एक पुस्तकालय के कर्मचारी पर छात्रों ने लव जिहाद कराने का आरोप लगाया है। इसकी जांच जिलाधिकारी के निर्देश पर शुरू हो गई है। जेडी माध्यमिक शिक्षा विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
Love Jihad - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद की के प्रतिष्ठित पुस्तकालय के कर्मचारी पर अध्ययनरत विद्यार्थियों ने लव जिहाद कराने का आरोप लगाया है। इसकी गोपनीय शिकायत जिलाधिकारी से हुई थी। उनके निर्देश पर जेडी माध्यमिक शिक्षा ने जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि शहर के बीचों-बीच स्थित पुस्तकालय में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक विद्यार्थियों के पढ़ने के लिए अनुमति है।

विज्ञापन


यहां पर दो शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। सुबह की शिफ्ट में विशेष समुदाय के कर्मचारी की ड्यूटी है, जबकि दूसरी शिफ्ट में एक महिला कर्मी रहती है। जिलाधिकारी को भेजी गोपनीय शिकायत में छात्रों ने आरोप लगाया है कि पुरुष कर्मचारी छात्राओं को लव जिहाद के लिए प्रेरित करता है।

विद्यार्थियों के बैठने की रणनीति इस तरह से बनाता है कि छात्राओं के साथ दूसरे धर्म के लड़के बैठ सकें। इसके अलावा शिकायत में कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा मनोज कुमार द्विवेदी का कहना है कि गोपनीय जांच मिली है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा रहा है, ताकि शिकायत की वास्तविकता पता चल सके। इसके अलावा आरोपों की अन्य पहलुओं से भी जांच की जा रही है। एक-दो दिन में जांच पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें