फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंभ एक्सप्रेस 24 घंटे लेट यात्रियों ने रद्द कराए टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। देहरादून से हावड़ा तक चलने वाली कुंभ एक्सप्रेस सोमवार को 24 घंटे लेट चली। रविवार को देर रात करीब 11 बजे मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेन सोमवार की देर रात पहुंची। इसके कारण कई यात्रियों ने अपने टिकट रद्द करा दिए। इसके कारण दूसरे दिन भी यह ट्रेन प्रभावित हुई और 10 घंटे से ज्यादा लेट चलने की आशंका है।
विज्ञापन

कुंभ एक्सप्रेस के लेट होने से मुरादाबाद से लखनऊ, सुल्तानपुर, बनारस, पटना जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। लोगों ने डीआरएम को टैग कर एक्स पर शिकायती पोस्ट भी किए, लेकिन कोई लाभ नहीं निकला। विभागीय जानकारों का कहना है कि इस ट्रेन के समय को सुधारने के लिए एक दिन ट्रेन रद्द करनी पड़ेगी। इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य से समय पर चल सकेगी। इसके अलावा सोमवार को जनसेवा एक्सप्रेस, कटिहार-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों ने यात्रियों को घंटे तक इंतजार कराया। ईद के मौके पर घर पहुंचनेे के लिए सफर कर रहे लोगों को काफी परेशानी हुई। रेलवे प्रशासन का कहना है कि अन्य मंडलों में ट्रैक पर चल रहे कार्यों के कारण ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें