फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कोरोना की जांच के लिए नहीं मिली किट

Mon, 01 Jan 2024 11:36 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। जिसके तहत नियमित रूप से जिला अस्पताल में मरीजों की कोविड जांच कराई जानी है। अभी एंटीजन टेस्ट हो पा रहे हैं, जबकि आरटीपीसीआर की जांच नहीं की जा रही है। बताया जा रहा है कि किट न होने के चलते जांच नहीं हो पा रही है। एक हफ्ते का समय निकलने के बाद भी किट नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एंटीजन टेस्ट एक दिन में करीब 1500 लोगों के हो पा रहे हैं। इनमें ओटी मरीज और रूटीन जांच वाले शामिल हैं। कोविड की गाइडलाइन के अनुसार सभी की आरटीपीसीआर जांच भी कराई जानी है। जांच कराने के लिए आरटीपीसीआर किट अस्पताल में उपलब्ध नहीं हो पा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना था कि जांच के लिए किट अभी एक भी उपलब्ध नहीं है। एक हफ्ते के अंदर आ जाएगी, लेकिन अभी तक किट न आ पाने के कारण अब चिंता बढ़ने लगी है। सीएमएस एचके मित्रा ने बताया कि किट के लिए निदेशालय को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक नहीं आ सकी है। अब किट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें