दिल्ली सिख समिति के पदाधिकारी कुलपति से मिलेंगे
कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि सोमवार को दिल्ली सिख समिति के पदाधिकारी उनसे मुलाकात करेंगे। वह इस संबंध में वार्ता करना चाहते हैं। विश्वविद्यालय स्तर से तीन सदस्यीय समिति मामले की जांच कर रही है। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिकॉर्डिंग की समस्या की शिकायत पहले ही मिल गई थी। इस पर 17 जनवरी को कॉलेज प्रशासन को सुनवाई के लिए बुलाया भी था और रिकॉर्डिंग के संबंध में चेतावनी दी थी।
यह है मामला
मोहल्ला विशनपुरा निवासी सरदार जपन सिंह डीएसएम डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र और अमृतधारी सिख है। वह चार फरवरी को कृपाण धारण किए कॉलेज में हिंदी की परीक्षा देने पहुंचा था। आरोप है कि जहां उसे कृपाण के साथ परीक्षा केंद्र में घुसने नहीं दिया गया था, जिससे उसकी परीक्षा भी छूट गई थी।
आरोप है कि इससे पहले भी 27 जनवरी को उसे कृपाण उतरवाकर पहला पेपर दिलवाया गया था। चार फरवरी से यह मामला सुर्खियों में है। सिखों ने अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग भी की थी।