टांडा। मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे मास्टर सगीर मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार रात खेले गए मैच में किंग टाइगर क्रिकेट क्लब टांडा ने न्यूयॉर्क क्रिकेट क्लब को 18 रन से हरा दिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जुनैद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
न्यूयॉर्क क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किसा। पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग टाइगर क्लब ने निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 132 रन बनाए। टीम की ओर से जुनैद ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा ने 29 रन और आलम फौमी ने 17 रन का योगदान दिया। टीम के चार बल्लेबाज रन आउट हुए। विपक्षी टीम की ओर से गेंदबाज रिजवान ने दो विकेट, जबकि केशव, फैसल लाल और सलमान ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूयॉर्क क्लब की टीम 16 ओवर में पांच विकेट खोकर केवल 114 रन ही बना सकी। बल्लेबाज मुहम्मद अजहर ने 18 रन, कासिम ने 16, अरहम ने 15 रन बनाए। टीम को 29 अतिरिक्त रन भी मिले, फिर भी जीत हासिल नहीं हुई। किंग टाइगर की ओर से गेंदबाजी में इरफान ने 2 विकेट लिए, जबकि जुनैद, उस्मान ख्वाजा और फौमी ने एक-एक विकेट झटके। जुनैद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हाफिज अफजाल द्वारा प्रदान किया गया। मैच का लाइव प्रसारण यू-ट्यूब पर नाजिम अली द्वारा किया गया। कमेंट्री की मुहम्मद सईद सागर, मुहम्मद इरफान, जहीर जिया और अब्दुल रज्जाक ने की। स्कोरिंग की जिम्मेदारी सरफराज आलम, मौलाना जुनैद और आकिब गुल ने निभाई। अंपायरिंग दाऊद और शादाब कुरैशी द्वारा की गई।