फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी में दो सगी नाबालिग बहनों का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिलारी थाना क्षेत्र के स्योंडारा में शनिवार शाम पूजा कर घर लौट रही दो सगी बहनों को बाइक सवार युवक अगवा कर ले गया। पीड़िताओं के शोर मचाने पर आरोपी ने एक बहन को डेढ़ किलोमीटर दूर और दूसरी को करीब पांच किलोमीटर दूर कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में बेरनी मार्ग पर छोड़ा। दोनों बहनें अलग-अलग जगह रोती मिलीं। पुलिस लड़कियों का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बिलारी क्षेत्र के स्योंडारा में रहने वाले एक ग्रामीण ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय और 9 वर्षीय पोती शनिवार शाम करीब छह बजे मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा करने के बाद दोनों बहनें घर लौट रही थीं। इसी दौरान उनके पास एक बाइक आई। बाइक सवार युवक ने दोनों बहनों से कहा कि पेट्रोल पंप के पास तुम्हारे दादा खड़े हैं। उन्होंने दोनों को बुलाया है।
आरोपी के बहकावे में आकर दोनों बहनें उसकी बाइक पर बैठ गई। पेट्रोल पंप पर जाकर आरोपी ने बाइक नहीं रोकी। इसके बाद लड़कियां घबरा गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने दोनों बहनों को धमकाकर शांत कराने की कोशिश की, लेकिन छोटी वाली बहन नहीं शांत हुई। इसके बाद आरोपी ने उसे नीचे उतार दिया और बड़ी बहन को बैठाकर निकल गया।
विज्ञापन

दूसरी बहन को करीब पांच किलोमीटर दूर बेरनी-संभल मार्ग पर उतार दिया। दोनों बहनों के गायब होने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस लड़कियों की तलाश में जुट गई। इसी बीच एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह और सीओ बिलारी राजेश तिवारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और एसओजी गठित की।
पुलिस और एसओजी ने दोनों लड़कियों की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच दोनों बहनें पुलिस को मिल गईं। पूछताछ में लड़कियों ने आपबीती सुनाई। पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी आसे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
=============

पहले भी एक किशोरी को अगवा कर चुका है आरोपी
पीड़िताओं के अपहरण की जानकारी मिलने पर उनके रिश्तेदार भी आ गए थे। छोटी बहन के मिलने पर एक रिश्तेदार ने एक युवक का फोटो मोबाइल में दिखाया। तब उसने उस युवक को पहचान लिया। यह युवक पहले भी एक किशोरी को अगवा कर चुका है। आरोपी की पहचान रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र के चोकौनी गांव निवासी आसे के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज उसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें