फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छात्रा का अपहरण, गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। सोनकपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 10वीं की छात्रा स्कूल जाते समय लापता हो गई। किशोरी के पिता ने गांव के ही दूसरे संप्रदाय के दिलशाद के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाया है। छात्रा के अपहरण की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के लोग गांव पहुंचे। मामला दो संप्रदायों के बीच का होने के कारण गांव में तनाव का माहाैल है। पुलिस तैनात कर दी गई है। कई पुलिस टीमें छात्रा की तलाश में जुटी हैं। पीड़िता के पिता ने तीन दिन पहले सोनकपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है। 11 फरवरी की सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन फिर घर नहीं लाैटी। स्कूल जाने पर पता चला कि छात्रा स्कूल पहुंची ही नहीं थी। पुलिस अब तक छात्रा को बरामद नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीड़िता के पिता ने बिलारी सीओ को प्रार्थनापत्र दिया, जिसमें बताया कि गांव निवासी दूसरे संप्रदाय का दिलशाद बेटी का अपहरण कर ले गया है। कहा कि वह पहले से ही उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था। दिलशाद ने बेटी का अपहरण करने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान दर्ज कर लिए हैं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया है। छात्रा की बरामदगी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें