ठाकुरद्वारा। एक गांव निवासी छात्रा गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई। पिता ने युवक पर छात्रा के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने सिर्फ गुमशुदगी दर्ज की है। बताया जाता है कि पुलिस ने छात्रा को अजमेर तलाश कर लिया है।
गांव निवासी छात्रा करीब पांच दिन पहले घर से पढ़ने के लिए कहकर गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो छात्रा का कहीं पता नहीं लगा। इस पर पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर उसकी गुमशुदगी दर्ज की है। आरोपी गांव का दूसरे समुदाय का निवासी युवक बताया गया है।
छात्रा के पिता ने उस पर ही अपनी बेटी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छात्रा और पुलिस ने रिश्तेदारों और परिजनों को कोतवाली में बुलाकर उनके बारे में पूछताछ शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक टीम छात्रा को अजमेर से तलाश कर ठाकुरद्वारा ले आई है।