मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि जसपुर निवासी फुफेरी बहन से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसने कान्फ्रेंस कॉल के जरिए ठाकुरद्वारा निवासी युवक से बात करा दी थी। युवक ने किशोरी का मोबाइल नंबर बदायूं निवासी अपने दोस्त को दे दिया था। बदायूं निवासी युवक नौ जनवरी को किशोरी को अगवा कर ले गया थ। आरोप है कि उत्तराखंड के रुद्रपुर में ले जाकर होटल में दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे फिरोजाबाद ले गए। यहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में कानपुर और प्रयागराज में भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। यहां से आरोपी उसे दिल्ली ले गए और होटल में दुष्कर्म किया गया। 30 जनवरी को आरोपी पीड़ित को छोड़ गए। एसएसपी हेमराज मीना ने भोजपुर पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।