फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के अपहर्ता जेल भेजे गए

सार

मूंढापांडे पुलिस ने मासूम के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार चाचा सहित चार लोगों को अदालत के समक्ष पेश किया।उन्होंने बच्चे को बेचने के लिए नि:संतान दंपती से डेढ़ लाख रुपये में सौदा तय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। मूंढापांडे पुलिस ने मासूम के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार चाचा सहित चार लोगों को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गदईखेड़ा निवासी कल्लू के बेटे भानू (3 माह) को उसके तहेरे भाई नीटू ने अपने साले और दो दोस्तों की मदद से अगवा कर लिया था। उन्होंने बच्चे को बेचने के लिए नि:संतान दंपती से डेढ़ लाख रुपये में सौदा तय किया था। गिरफ्तार आरोपियों में मूंढापांडे के गदईखेड़ा निवासी नीटू, संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के बेहड़ा जय सिंह निवासी धनपाल, कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के छाबड़ा निवासी नितिन और बदायूं के उझैती थानाक्षेत्र के ईखखेड़ा निवासी शिशुपाल उर्फ पंडित शामिल हैं।
नीटू वर्तमान में मझोला के एकता कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। इसी मकान में धनपाल और पड़ोस में शिशुपाल उर्फ पंडित भी रहते हैं। नीटू और धनपाल से मुरादाबाद के एक नि:संतान दंपती ने एक बच्चे की डिमांड की थी। योजना के तहत दो दिन पहले चाचा अपने पैतृक गांव गदईखेड़ा पहुंच गया। उसने यहां एक दिन रुककर रेकी की। शुक्रवार रात करीब एक बजे उसने अपने साले नितिन, दोस्त धनपाल और शिशुपाल को बुला लिया। उन्होंने कल्लू की पत्नी के साथ चारपाई पर सो रहे बेटे तीन माह के मासूम भानू को अगवा कर लिया। आरोपी बच्चे को लेकर नि:संतान दंपती के पास पहुंच गए लेकिन पति-पत्नी ने चोरी के बच्चे को लेने से इनकार कर दिया। कल आरोपी बच्चे को किसी दूसरी जगह बेचने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने आरोपियों को बच्चे के साथ रेलवे स्टेशन के पास धर दबोचा। बच्चे को पुलिस ने माता पिता को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें