ठाकुरद्वारा। पुलिस ने अपहरण की गई किशोरी को 24 घंटे में बरामद कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर गांव के विकास उर्फ नन्हे पर अपनी नाबालिग बेटी का बहला फुसलाकर कर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। इस पर पुलिस ने आरोपी विकास के खिलाफ अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने से पहले किशोरी का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए भेजा गया था, लेकिन किशोरी ने मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि अब किशोरी को कोर्ट में पेश कर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। कोर्ट के आदेश पर अगली कार्रवाई की जाएगी।