ठाकुरद्वारा। क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक दिन में अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों ने 13 लोगों को काटकर घायल कर दिया।
कुत्तों के हमले में रतूपुरा निवासी विक्की, मुबारकपुर निवासी सलीम, ठाकुरद्वारा वार्ड-8 निवासी शमीम, वार्ड 12 निवासी तेजपाल, वार्ड चार निवासी मनी, वार्ड-12 निवासी अक्षय, वार्ड- एक निवासी राजेश, आलमपुर निवासी जैद, नयागांव निवासी लियाकत, जसपुर निवासी मनीष, ठाकुरद्वारा निवासी कंचन, सरकड़ा निवासी गुड्डी और ठाकुरद्वारा निवासी विपिन कुमार घायल हुए हो गए। सभी घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। उनके एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर उनका इलाज किया गया।