फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में मासूम ने खाया कीटनाशक, गंभीर

Thu, 03 May 2018 01:50 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जहर खाया
विज्ञापन
बड़ों की लापरवाही से चार साल के एक बच्चे की जिंदगी पर बन आई। घर में खेल रहे बच्चे को कीटनाशक की गोलियां मिल गईं। नासमझी में बच्चे ने गोलियां खा लीं। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती गया है। डिलारी थानाक्षेत्र के ढकिया गांव में मोहम्मद आशिक का परिवार रहता है। आशिक मिर्च और मसाले बेचने व्यापार है। आशिक गेहूं में रखने के लिए कीटनाशक खरीदकर लाया था। जिसे उन्होंने अलमारी में रख दिया था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह आशिक का चार साल का बेटा अरहान खेलते हुए अलमारी के पास तक पहुंच गया। उसने अलमारी से कीटनाशक की गोलियां निकाल ली। इसके बाद अरहान इन गोलियाें को खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। अरहान ने उल्टियां शुरू की तो परिजनों में हड़कंप मच गया। घर में कीटनाशक की गोलियां बिखरी पड़ी थी। परिजन बच्चे को  लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें