फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 मिनट के दौरे पर आएंगे आज मुरादाबाद आएंगे केशव प्रसाद मौर्य, 363 सड़क परियोजनाओं को तोहफा देकर जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिप्टी सीएम केशव मौर्या रविवार को मुरादाबाद आएंगे। वह एक घंटे 50 मिनट शहर में रहेंगे। डिप्टी सीएम सुबह 10.45 बजे राजकीय वायुयान से हवाई पट्टी पहुंचेंगे। जहां से 11 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में मुरादाबाद मंडल की लोक निर्माण विभाग, निर्माण निगम, सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह लोक निर्माण विभाग की हर्बल वाटिका में पौधरोपण करेंगे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। दोपहर 12.50 बजे वह सर्किट हाउस से हवाई पट्टी के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां से 13.05 बजे राजकीय वायुयान से वापस जाएंगे।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने 110 मिनट के दौरे में मंडल को 363 सड़क परियोजना का तोहफा देकर जाएंगे। सर्किट हाउस में आयोजित एक घंटे 50 मिनट के कार्यक्रम में वह मंडल की 80 परियोजनाओं का लोकार्पण और 280 का शिलान्यास करेंगे। इसमें जिले की 132 परियोजनाएं शामिल हैं। इसके लिए सर्किट हाउस में शिलापट्ट लगा दिए गए हैं।
शासन से तय कार्यक्रम के मुताबिक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को मुरादाबाद आएंगे। वह सुबह 11 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक सर्किट हाउस में रहेंगे। जहां डिप्टी सीएम ने मुरादाबाद मंडल में लोक निर्माण विभाग, निर्माण निगम, सेतु निगम की 363 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं पर 602 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें पुल निर्माण भी शामिल हैं। वहीं इन परियोजनाओं में जिले की 132 परियोजनाएं शामिल हैं। जिन पर 108 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं के तहत जिले में 209 किमी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा बिजनौर की 151 सड़कों का शिलान्यास होगा। अधिशासी अभियंता लक्ष्मी नारायण ने बताया कि शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। शिलापट्ट लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें