फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठगोदाम एक्सप्रेस चलाने से पहले ही इंजन हुआ फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद से काठगोदाम स्टेशनों के बीच चलने वाली पैसेंजर 55303 को मुरादाबाद स्टेशन से सुबह छह बजे रवाना होना था। लेकिन ऐन मौके पर इंजन से तेल रिसने की समस्या होने से पैसेंजर को संचालित नहीं किया जा सका। इस दौरान नियत समय पर पहुंचने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 6.45 बजे ऑपरेटिंग विभाग को जानकारी दी गई कि काठगोदाम पैसेंजर के संचालन में दिक्कत आई है। इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत के काम शुरू किए हैं। काफी मशक्कत के बाद करीब 7.40 बजे मुरादाबाद यार्ड से दूसरा इंजन मंगवाकर पैसेंजर में लगाया गया। करीब दस मिनट के बाद ही ट्रेन को प्लेटफार्म पर लगवा दिया गया था। इस दौरान ट्रेन के संचालन के समय ही प्लेटफार्म पर पहुंचने वाले यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
नगीना के पास मालगाड़ी का इंजन फेल
मुरादाबाद। लखनऊ रूट की मालगाड़ी के इंजन में प्रेशर डाउन होने के बाद खराबी आ गई। नगीना स्टेशन के पास आई खराबी के बाद लोको पायलट ने मंडल नियंत्रण कक्ष को जानकारी भेजी। इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने तकनीकी दिक्कत को ठीक करने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें