फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीन धार्मिक जलसे में शामिल हुआ कटघर का युवक 

Wed, 01 Apr 2020 04:39 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
निजामुद्दीन में कोरोना का कहर - फोटो : PTI
विज्ञापन
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुए धार्मिक जलसे में कटघर क्षेत्र का एक युवक शामिल हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर मुरादाबाद में हड़कंप मच गया। पुलिस और खुफिया तंत्र भी तलाश में जुट गया। उसके घर जाकर पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। तब पता चला कि वह दिल्ली से अभी तक वापस नहीं लौटा है। इसके अलावा भी जनपद भर में ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है। जो जलसे में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक मार्च से पंद्रह मार्च के बीच धार्मिक जलसा हुआ था। जिसमें देश विदेश के तमाम लोग शामिल हुए। जलसे में शामिल होने वाले लोगों में कई लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद से हड़कंप मच गया हुआ है। इस जलसे में मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र से भी एक युवक शामिल होने दिल्ली पहुंचा था। 

इसकी जानकारी से पुलिस और खुफिया तंत्र अलर्ट हो गई। मंगलवार को पुलिस ने घर पहुंचकर युवक के बारे में जानकारी जुटाई। एसपी यातायात व नोडल अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया गया कि युवक यहां से पंद्रह मार्च को जलसे में शामिल होने गया था। अभी तक वह वापस नहीं लौटा है। अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक एक युवक के ही शामिल होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें