कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान कल्याणपुर निवासी राहुल, शंकर, आंबेडकर नगर निवासी सनी, भदौरा निवासी मुन्ना, कुंडे वाली मिलक निवासी शफी खां, पीतल बस्ती निवासी आनंद, सैनियों वाली मिलक निवासी मनोज, मोबीन नगर निवासी इस्लाम और मछरिया निवासी इकबाल को गिरफ्तार किया है। मुगलपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बरवालान कुंवर साहब वाली गली निवासी शाहनवाज, पीरगैग बाजीगारान निवासी नदीम, बरवालान निवासी किशनलाल और बाबू को गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो