फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में चल रहा फैमिली ड्रामा : कटारिया

Thu, 15 Sep 2016 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
ashok ktariya
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी में इन दिनों फैमिली ड्रामा चल रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि चमकाने के लिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव इस ड्रामे के रचनाकार है।
विज्ञापन


चाचा शिवपाल का कद छोटा करना और मंत्रियों को बर्खास्त करना इसी ड्रामे का हिस्सा है। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता अपराधों के चलते भयभीत है और भाजपा से ही उन्हें उम्मीदें हैं। निश्चित ही यूपी में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। यह बातें कटारिया ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहीं।

वह निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुरादाबाद पहुंचे थे। विस चुनाव में ब्रज क्षेत्र के समन्वयक बनाए गए अशोक कटारिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर हैं। दिनदहाडे़ सड़कों पर दुष्कर्म की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। लूट-डकैती से जनता त्रस्त है।
विज्ञापन


बसपा मुखिया मायावती चुनाव की टिकटें बेचकर अपना खजाना भरने में जुटी हैं। जनता की चिंता किसी को नहीं है। इस समय भाजपा के पक्ष में माहौल है। देश में पहली बार केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ बहुत कम समय में निचले स्तर तक पहुंच रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें