मुरादाबाद। कर्नाटक पुलिस ने गुरुवार को मुरादाबाद में दबिश देकर एक सराफ से घंटों पूछताछ की। व्यापारी के दस्तावेज देखने के बाद शुक्रवार सुबह टीम वापस चली गई। बताया जा रहा है कि कर्नाटक में करोड़ों का सोना लूटा गया था। उसकी रिकवरी को टीम यहां पहुंची थी। हालांकि पुलिस न ने तो रिकवरी कर पाई और न ही किसी को अपने साथ लेकर गई है।
मुगलपुरा थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि तीन साल कर्नाटक में करोड़ों रुपये की कीमत का सोना लूटने की घटना हुई थी। उस केस के संबंध में कर्नाटक की पुलिस यहां पहुंची थी। गुरुवार रात कर्नाटक पुलिस ने मुगलपुरा थाने पहुंचकर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद बांस मंडी निवासी एक सराफ को थाने बुलाकर उससे घंटों पूछताछ की। सराफ ने पुलिस को बताया कि वह सोना नहीं खरीदते हैं। सराफ ने बताया उनका सोने की शुद्धता टेस्टिंग का काम है। सराफ ने अपने दस्तावेज दिखा दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद टीम वापस चली गई।