फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: मुरादाबाद में 22 और 24 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल, दिल्ली हाईवे पर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद

Fri, 21 Aug 2026 07:12 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा के चलते डीएम राजेंद्र पैंसिया ने 22 और 24 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। भीड़ और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा हाईवे पर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद से गुजरते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद जिले के डीएम राजेंद्र पैंसिया ने कांवड़ यात्रा के चलते 22 और 24 अगस्त को जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। बताया कि दुर्घटना और शांति भंग की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सावन माह के अंतिम शनिवार को कांवड़ियों के जल लेने और सोमवार को विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक के कारण भीड़ रहेगी।

विज्ञापन


जिला पुलिस ने भीड़ को देकते हुए जनपद एवं महानगर के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया है। दुर्घटना एवं शांति भंग की संभावना को देखते हुए डीएम ने दो दिनों तक जनपद के प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा से संबंधित शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।

डीएम का कहना है कि यदि किसी शिक्षण संस्था में बोर्ड, विश्वविद्यालय अथवा आयोग द्वारा पूर्व निर्धारित परीक्षा आयोजित होनी है, तो सभी परीक्षाएं यथावत संचालित की जाएंगी।

विज्ञापन

दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद 
सावन माह के अंतिम सोमवार को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। इस बार दिल्ली हाईवे पर कांवड़ियों की ज्यादा भीड़ आने की उम्मीद है। जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है। कांठ रोड पर वनवे व्यवस्था रहेगी।

एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगा जल लाने के लिए कांवड़ियों के जत्थे रवाना होने लगे हैं। बरेली, पीलीभीत, बदायूं निवासी कांवड़ियों के जत्थे गंगाजल लेकर लेकर लौटने लगे हैं। जिसे देखते हुए दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह रहेगी डायवर्जन की व्यवस्था

  • शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर से बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर, हापुड़ से दिल्ली जाएंगे और इसी रास्ते से वापस आएंगे। हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर कार समेत हल्के वाहन भी इसी मार्ग से चलाए जाएंगे।
  • मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन संभल, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर और हापुड़ होकर दिल्ली भेजे जाएंगे और इसी रास्ते से वापस आएंगे। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर हल्के वाहन भी इसी मार्ग से भेजे जाएंगे।
  • बरेली और रामपुर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बिलारी, सिरसी, संभल, चौधरी सराय और गंगा एक्सप्रेस-वे पर चढ़कर आगे जाएंगे। इसी मार्ग से वापस भी आ सकते हैं।
  • मुरादाबाद से मेरठ और दिल्ली जाने वाले वाहन गांगन तिराहा, मनोटा, सिरसी, संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर और हापुड़ होकर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।
  • दिल्ली-गाजियाबाद से रामपुर, बरेली और लखनऊ जाने वाले भारी वाहन हापुड़, सिंभावली, डिबाई, नरौरा और बदायूं के रास्ते जाएंगे।
  • बिजनौर और हरिद्वार की ओर जाने वाले भारी वाहन काशीपुर तिराहा, ठाकुरद्वारा, जसपुर, अफजलगढ़ और धामपुर होकर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। कांठ रोड पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर हल्के वाहन भी इसी मार्ग से भेजे जाएंगे।
     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें