फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : दिल्ली हाईवे पर आज से दोनों लेन में कांवड़िये, तीन दिन रहेगा जीरो ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सावन माह की शिवरात्रि और दूसरा सोमवार एक साथ होने पर बड़ी संख्या में कांवड़िये ब्रजघाट और हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए गए हैं। रविवार से कांवड़ियों की वापसी शुरू हो जाएगी। इसे देखते हुए पुलिस ने दिल्ली हाईवे को तीन दिन के लिए जीरो ट्रैफिक करने का निर्णय लिया है। रविवार की दोपहर दो बजे से हाईवे पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके बाद छोटे-बड़े वाहनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रविवार की दोपहर दो बजे से दिल्ली हाईवे पर सभी छोटे-बड़े वाहनों पर पाबंदी लगा दी जाएगी। इसके बाद वाहनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। हाईवे की दोनों लेन कांवड़ियों और उनके वाहनों के लिए रहेंगी। मुरादाबाद से दिल्ली वाली लेन में ब्रजघाट जाने वाले कांवड़िये रहेंगे और दिल्ली से मुरादाबाद आने वाली लेन में ब्रजघाट से जल लेकर आने वाले कांवड़िये और उनके वाहन रहेंगे। यह व्यवस्था मंगलवार की दोपहर दो बजे तक रहेगी।

यह रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
- मुरादाबाद से मेरठ और दिल्ली जाने वाले भारी और हल्के वाहन गागन तिराहा, मैनाठेर, सिरसी, संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर और हापुड़ होकर जाएंगे। यह सभी वाहन संभल के गवां रोड होते हुए खिरनी कट से गंगा एक्सप्रेस वे से भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

- रामपुर से मुरादाबाद की ओर आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें शाहबाद, बिलारी, कुंदरकी होते हुए आजादनगर अस्थायी बस अड्डे तक आएंगी और वहीं से वापस जाएंगी।
- मुरादाबाद से दिल्ली, मेरठ और रामपुर की ओर जाने-वाली बसें भी आजादनगर अस्थायी बस स्टैंड से चलेंगी।
-बिजनौर और हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसें प्रेम वंडरलैंड फ्लाईओवर के नीचे बने अस्थायी बस स्टैंड से चलेंगी।

- मुरादाबाद से बिजनौर, हरिद्वार और मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन काशीपुर तिराहा से ठाकुरद्वारा, उत्तराखंड के जसपुर, अफजलगढ़, धामपुर, बिजनौर होते हुए आगे जाएंगे और इसी रास्ते वापस आएंगे।
- मुरादाबाद से बिजनौर की ओर जाने वाले हल्के चार पहिया वाहन दिल्ली रोड पाकबड़ा स्थित टीएमयू कट से शेरुआ चौराहा, छजलैट, नूरपुर होकर बिजनौर की ओर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर छोटे वाहनों को भी ठाकुरद्वार, जसपुर, अफजलगढ़ के रास्ते भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें