मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर जनपद को 9 जोन और 24 सेक्टर में बांटा गया है। कांठ रोड और दिल्ली रोड पर जगह-जगह पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि जोन की जिम्मेदारी सीओ और मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। जबकि सेक्टर की कमान थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनके अलावा 44 सब सेक्टरों की कमान दरोगाओं को दी गई है। दिल्ली रोड हाईवे, कांठ रोड और अन्य कांवड़ मार्गों पर जगह-जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। प्रत्येक थाना क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर पुलिस की ओर से सहायता केंद्र भी बनाया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर कांवड़ियों को तत्काल राहत पहुंचाई जा सके। थानों, चौकी में तैनात पुलिस कमियों के अलावा 600 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें महिला दरोगा और महिला सिपाही भी शामिल हैं। एक कंपनी आरएएफ और एक कंपनी पीएसी जवानों की भी लगाई गई है।
सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
मुरादाबाद। कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। इन मार्गाें पर एंबुलेंस सेवा और अस्पतालों को भी चिंहित किया गया है। ताकि विषम परिस्थितियों में कांवड़ियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा दिलाई जा सके। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही। यदि किसी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़काई पोस्ट डाल कर माहौल खराब करने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।