फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सावन में सजा कांवड़ का बाजार, गेरुआ वस्त्रों और ध्वज पताकाओं की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सावन माह में कांवड़ के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। कांवड़ियों की पोशाक और अन्य सामान को लेकर बाजार भी तैयार है। दुकानदारों का कहना है कि शिव भक्त भगवा वस्त्र पहनते हैं, इसलिए तरह-तरह की टी-शर्ट और बरमूडा हैं। ध्वज पताकाओं और तिरंगे की भी खासी मांग है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह चौक पर दुकान लगा रहे अरुण ने बताया कि भगवा टीशर्ट जिस पर ओम नम: शिवाय लिखा हुआ है, उसकी कीमत सौ रुपये से शुरू है। बरमूड़ा और ट्राउजर भी सौ रुपये का है। महामत्युंजय मंत्र लिखा हुआ अंगोछा 150 रुपये का है, जबकि सादा भगवा अंगोछा की कीमत भी सौ रुपये है। उन्होंने बताया कि कांवड़ के दौरान शिवभक्तों के मोबाइल, चार्जर और रुपये रखने वाली किट 50 से 60 रुपये की है।
ध्वज-पताका के विक्रेता सुनील ने बताया कि चार तरह के ध्वज हैं। इसकी शुरुआत 60 रुपये से है। भगवान भोलेनाथ और प्रभु श्रीराम लिखी हुई पताका की कीमत 250 रुपये है। ऊं नम: शिवाय लिखी पताका की कीमत 150 रुपये है। सौ रुपये में सादी पताका है। तिरंगा भी दो सौ रुपये और 250 रुपये का है। उन्होंने बताया कि कांवड़ के साथ श्रद्धालु तिरंगा भी लगाते हैं।
विज्ञापन

दुकानदार अर्पित गुप्ता ने बताया कि भगवा रंग की टी-शर्ट-कुर्ते पर भोलेनाथ की तस्वीर लगी है तो किसी पर बड़े अक्षरों में ऊं लिखा हुआ है। इसके अलावा तरह-तरह के जयकारे भी लिखे हुए हैं। शेर की त्वचा के रंग के वस्त्र और त्रिशूल को भी शिव भक्त पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें