फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भोले के जयकारों से गूंजने लगी कांठ रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ लेकर हरिद्वार से कांवड़िये लाैटने लगे हैं। कांवड़िये बम भोले के जयकारे लगाते हुए कांठ रोड से शहर में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं महाशिवरात्रि के लिए मंदिरों में साफ-सफाई के साथ सजावट की जा रही है।
शहर के प्रमुख मंदिरों में 25 फरवरी की दोपहर से ही श्रद्धालु कांवड़ लेकर पहुंचने लगेंगे। इसके लिए मंदिरों में उनके जलपान और ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। किसरौल स्थित 84 घंटा मंदिर और झारखंडी महादेव मंदिर में सुबह चार बजे से कांवड़ चढ़ना शुरू हो जाएंगी। रविवार को दिनभर इसके लिए तैयारियां की गईं। कांवड़ियों के स्वागत के लिए शिविर भी लगने लगे हैं। यहां पर भी जलपान, आराम और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, हरिद्वार से बरेली और रामपुर के कांवड़ के जत्थे रविवार को शहर में पहुंचे। डीजे पर बजते भोलेबाबा के भजन उनके उत्साह को दोगुना कर रहे थे। हरिद्वार से पैदल आने के बावजूद उनके कदमों में थकान नहीं थी। इनमें 15 से 20 सदस्यों का जत्था था।
कंधे पर कांवड़, पैरों में घुंघरू और तन पर भगवा वस्त्र पहने भक्त भोले की भक्ति में झूमते हुए अपने गंतव्य को गए। कांवड़ियों के नंगे पैरों में कंकड़-पत्थर चुभ रहे हैं लेकिन शिवशंकर की धुन में वह दर्द भी हंसते-हंसते सहकर आगे बढ़ रहे हैं। भक्तिभाव में डूबे श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में देशभक्ति का संदेश भी दे रहे हैं। कांवड़ से लेकर ट्रैक्टर और ट्रक पर तिरंगा लगाकर चल रहे हैं।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के लिए लगाई ड्यूटी
मुरादाबाद। ग्राम मऊ हरथला में स्थित शेल्टर होम में पोस्ट हरथला की एक मासिक बैठक में आने वाले त्योहारों की तैयारियों पर चर्चा की। सेक्टर वॉर्डन अजयवीर सिंह ने महाशिवरात्रि पर्व पर कार्यालय नागरिक सुरक्षा द्वारा लगाई गई ड्यूटी के संबंध के बारे में जानकारी दी गई। इस सभा में नवीनीकरण एवं नई वार्डन भर्ती पर चर्चा की गई। इस दौरान स्टाफ अधिकारी शरीफ अहमद एडवोकेट, दिलफराज मलिक, अतुल कुमार, योगेश कुमार राजू सैनी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें