फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कटिंग से कांठ रोड हुई क्षतिग्रस्त, लोनिवि ने निर्माण के लिए जारी किया टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ रोड की सड़क के किनारे सीवर लाइन बिछाने के लिए भटावली से लेकर पीएसी तिराहे तक पांच किमी काट दी गई है। लोनिवि ने भी दो स्थानों पर पुलिया बनाने के लिए चार गहरे गड्डे खोद दिए हैं। रोड कटिंग से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। लोनिवि ने काटी गई सड़क की क्षतिपूर्ति के लिए जल निगम से छह करोड़ 77 लाख रुपये मांगा है।कांठ रोड पर लगातार तोड़फोड़ होने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस रोड को बनाने के लिए कई बार प्रस्ताव बनाए गए लेकिन फेल होते गए।
विज्ञापन

पिछले माह जल निगम ने रोड के किनारे सीवर लाइन बिछाने के लिए काफी रार करने के बाद लोनिवि के अधिशासी अभियंता से स्वीकृति ली। जल निगम ने भटावली सीरवेज फेज-2 योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने के लिए भटावली से लेकर पीएसी तिराहे तक की सड़क को काट दिया है। यह कटिंग पीएसी तिराहे के सिरकाई भूड़ तक होगी। कुछ रोड को मिट्टी से पाटा भी गया है। इस मामले में लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवेद खां ने जल निगम के अधिशासी अभियंता (नगर) से क्षतिपूर्ति के रूप में छह करोड़ 77 लाख रुपये मांगा है ताकि शीघ्र सड़क का निर्माण कराया जा सके। इधर लोनिवि ने अकबर किला सहित दो स्थानों पर पुलिया निर्माण के लिए चार गड्ढों की खोदाई कर दी है। इस कारण यातायात भी प्रभावित हो रही है।
हरथला रोड की स्थिति खराब व्यवसाय परेशान
हरथला रोड का निर्माण करने से पहले लोनिवि ने नाले की खोदाई कर दी। नाला नगर निगम को बनाना है। यहां 81 विद्युत खंभों को हटाया जाना है। मंडलायुक्त के निर्देश के बावजूद नगर निगम ने एक माह बाद भी नाला नहीं बनाया और विद्युत विभाग ने खंभे नहीं हटाए। लोनिवि का कहना है कि खंभे हटने और नाला निर्माण के बाद सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क और नाला नहीं बनाए जाने से स्थानीय लोग और व्यवसायी परेशान है। व्यवसायियों का कहना है कि नाला खुला होने के कारण उनकी दुकान में जाने का रास्ता नहीं बचा है।
विज्ञापन

धन स्वीकृति से पहले टेंडर जारी
लोनिवि ने महाराणा प्रताप चौराहा से छजलैट तक मार्ग निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इस रोड के लिए अभी शासन से धन की स्वीकृति नहीं मिली है। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि दस दिन के अंदर धन स्वीकृत हो जाएगा। लोनिवि ने 22.5 किलोमीटर मार्ग के लिए 32 करोड़ 55 लाख का एस्टीमेट शासन को भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें