फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सपा ने छह विधानसभाओं में 10 प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सपा के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ने प्रदेश राज्य कार्यकारिणी के प्रदेश सचिव, सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों को जिले के छह विधानसभाओं में प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रभारियों को 100-100 कमजोर बूथों को मजबूत करने के लिए लक्ष्य दिए गए हैं।
विज्ञापन

सपा ने प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपने के लिए 21 दिसंबर बैठक की थी। प्रदेश कार्यालय से संस्तुति मिलने के बाद जिलाध्यक्ष डीपी यादव और महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी ने कांठ विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सचिव अनीसुर्रहमान सैफी और जयपाल सिंह सैनी को सौ-सौ बूथों की जिम्मेदारी दी है। इसी प्रकार ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र में विशेष आमंत्रित सदस्य जयवीर सिंह यादव को बूथों में पार्टी को बढ़त दिलाने का काम सौंपा गया है। मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रदेश सचिव फिरासत हुसैन गामा को प्रभारी बनाया गया है।
मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए विशेष आमंत्रित सदस्य अतहर हुसैन अंसारी, सैय्यद आरिज मियां, मो. शोएब हसन पाशा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रदेश सचिव गुलजार अहमद और हाजी इफ्तिखार अली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिलारी विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रदेश सचिव जुगल किशोर वाल्मीकि को प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी बूथों के बारे में अपनी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को सौंपेंगे। प्रभारियों के कामकाज पर जिले की टीम भी निगरानी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें