फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांवड़ियों की वापसी से शिव भक्ति में सरावोर हुआ कांठ क्षेत्र

Wed, 12 Aug 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सावन माह के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को महादेव का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर कांवड़िये लाैट रहे हैं। हर-हर महादेव और बम भोले के जयकारों से नगर व क्षेत्र का वातावरण शिवमय हो गया।
विज्ञापन


सावन में शिवभक्त हरिद्वार सहित तमाम तीर्थ स्थलों से पैदल कांवड़ में गंगाजल लाकर हर सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। दूर-दराज के कांवड़िये कांधे कांवड़ लेकर कांठ नगर से होकर गुजर रहे हैं। मंगलवार को भी पूरे दिन कांवड़ियों की वापसी होती रही। इधर हरिद्वार जाने के लिए भी तमाम कांवड़ियों के वाहन नगर से होकर गुजरते रहे। कोई ढोल की थाप पर भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए जाता दिखाई दिया तो कोई डीजे व धार्मिक भजनों पर झूम रहा था।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर व क्षेत्र में चल रहे सेवा शिविरों में स्थानीय श्रद्धालुओं के द्वारा कांवड़ियों की सेवा की जा रहा है। इसी के साथ जगह-जगह स्टॉल लगाकर कांवड़ियों को पीने का पानी, फल, पेय पदार्थ आदि भी वितरित किए जा रहे हैं। वहीं कांठ नगर के गांधी आश्रम परिसर में चल रहे विश्व हिंदू परिषद के सेवा शिविर और भंडारे में कांवड़ियों की सेवा की जा रही है। यहां कांवड़ियों के लिए भोजन, प्रसाद, विश्राम, स्नान करने, उपचार आदि की व्यवस्थाएं है। पूर्व जिला प्रमुख मोनू विश्नोई बजरंगी, नगर अध्यक्ष अजयपाल तोमर आदि लगे हैं। वहीं नगर में पूर्व चेयरमैन अजयवीर सिंह पप्पू के ढाबे और थाने के पास भी कांवड़ियों के लिए लगातार भंडारा चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें