फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कड़ी सुरक्षा में काजल का अंतिम संस्कार और अरमान को किया सुपुर्दे खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अरमान और काजल के शवों का बुधवार की रात में ही पोस्टमार्टम करा दिया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह काजल के शव का मझोला थाने के पास गागन नदी किनारे अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें उसके परिवार के लोग और रिश्तेदार ही शामिल हुए जबकि अरमान के शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। इस दौरान पुलिस और पीएसी के जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
अरमान के खिलाफ अपहरण और काजल के भाइयों पर हत्या में रिपोर्ट
मुरादाबाद। पुलिस ने मो. हनीफ की तहरीर पर काजल के भाई सतीश, रिंकू और राजाराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है जिसमें मो. हनीफ ने आरोप लगाया है कि तीनों भाइयों ने मिलकर अपनी बहन काजल और मेरे बेटे अरमान की हत्या कर दी है। काजल और अरमान के बीच प्रेम संबंध थे। तीनों भाई इस संबंधों से नाराज थे। दूसरी रिपोर्ट उमरी सब्जीपुर निवासी गनपत ने अरमान के दर्ज कराई है। जिसमें गनपत ने आरोप लगाया है कि अरमान ने उसकी बेटी को प्रेम संबंध में फंसा लिया और 18 जनवरी की रात अरमान काजल को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया है। अरमान को पहले भी कई बार समझा था लेकिन वह काजल को लगातार परेशान कर रहा था। पुलिस ने इन दोनों मामलों की जांच पड़ताल की तो दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें