फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एक दूजे से अलग होने को तैयार नहीं थे काजल और अरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। काजल और अरमान एक दूजे से अलग होने को तैयार नहीं थे।लाख पाबंदियां और सख्ती के बावजूद भी दोनों ने मिलना जुलना बंद नहीं किया। कई बार गांव में पंचायत हुई। अरमान को पुलिस कार्रवाई का डर भी दिखाया लेकिन वो नहीं माना। उसके पिता और भाइयों ने उसे दुबई भेज दिया था लेकिन वहां भी वह नहीं रुका और वापस आ गया। गांव की गली मोहल्लों में लोगों के बीच इनकी प्रेम कहानी की चर्चा आम हो गई थी।
विज्ञापन

उमरी सब्जीपुर गांव निवासी अरमान और काजल अलग अलग समुदाय के थे। लेकिन पड़ोसी होने के नाते दोनों परिवारों के बीच बातचीत होती थी। करीब दो साल अरमान और काजल के बीच प्रेम संबंध की चर्चा गांव में फैली तो दोनों परिवारों ने बातचीत बंद कर दी थी। उन्होंने काजल को समझाया कि वह अरमान से बातचीत बंद करें। गांव में परिवार की बहुत बदनामी हो रही है। कुछ दिन तो काजल ने बातचीत बंद रखी लेकिन सतीश को पता चला कि काजल अरमान के साथ देखी गई है। गांव के एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी उसे दी थी। सतीश ने अपने भाइयों और पिता को बताया तो उन्होंने काजल को डांट फटकारा और पिटाई भी थी। इसके बाद भी काजल और अरमान एक दूजे से अलग होने को तैयार नहीं थे। इसके बाद काजल के परिवार ने अरमान के घर में शिकायत की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद पंचायत में तय हुआ कि अरमान को दुबई भेज दिया जाएगा लेकिन कुछ दिन दुबई में रुकने के बाद वह दुबई से लौट आया था।

भाई बोले, डर था अरमान के इशारे पर पूरे परिवार को मौत की नींद न सुला दे काजल
मुरादाबाद। पुलिस की गिरफ्त में आए काजल के भाइयों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने कई जगह सुना था कि लड़कियां अपने प्रेमी के साथ मिलकर परिवार को खत्म कर देती हैं। खाने में जहर मिलाकर मार रही हैं। कुछ दिन पहले ही पाकबड़ा के गुरैठा गांव में एक लड़की के परिवार को जेल भिजवाने के लिए निर्दोष पेंटर की हत्या कर दी थी। सतीश ने बताया कि उन्हें भी डर लगने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें