फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में कच्छा-बनियान गिरोह ने की चोरी, हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

कच्छा बनियानधारी गिरोह ने गल्ला व्यापारी नसीम अहमद के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। व्यवसायी ने एक चोर को पकड़ लिया, लेकिन वे ईंट पत्थर से हमला कर चोर को छुड़ाने में सफल हो गए। ग्रामीणों के पीछा करने पर गिरोह के सदस्य कुछ ही देर में आंखों से ओझल हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
गांव गदीपुर निवासी नसीम अहमद अनाज की खरीद परोख्त करने का काम करता है। रविवार रात वह परिवार के साथ घर के आंगन में सोया था। रात में करीब 1:30 बजे कच्छा बनियानधारी तीन चोर व्यापारी घर में घुस गए। चोरों ने व्यापारी की पैंट की जेब में रखे 35,560 रुपये निकाल लिए और सो रही व्यापारी की पत्नी के कुंडल खींचने की कोशिश की। इस बीच व्यापारी और उसकी पत्नी की नींद टूट गई। व्यापारी के शोर मचाने पर चोर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी ने साहस जुटते हुए घर में एक चोर को दबोच लिया तो गिरोह के अन्य चोरों ने व्यापारी के ऊपर पर ईंट-रोड़े फेंककर मारे। व्यापारी के सिर और हाथ में चोट लगने पर चोर छूटकर भागने में सफल हो गया। ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले। घटना की सूचना पर सीओ राजेश कुमार ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली । सीओ ने परिवार को घटना के खुलासे का भरोसा दिलाया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांचाल का कहना है कि व्यवसायी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें