कार में चरस लेकर जा रहे उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के जोनल सचिव को नजीबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 520 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस ने चरस की तस्करी में जुटे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की कार भी सीज कर दी।
मुरादाबाद से हरिद्वार में चरस की तस्करी होने की पुलिस को खबर मिली। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस ने कोटद्वार ब्रांच लाइन पर बने फ्लाईओवर के निकट से गुजर रही कार यूके 07एए 4700 को रोककर चेकिंग की। पुलिस ने कार में सवार रामप्रकाश शर्मा के पास से मिले एक बैग से 520 ग्राम चरस बरामद होने का दावा किया।
चरस और कार को सीज कर पुलिस ने रामप्रकाश को हिरासत में ले लिया। जबकि कार चला रहे रामप्रकाश के पुत्र को छोड़ दिया। एसआई रविंद्र कुमार की ओर से रामप्रकाश के विरुद्घ धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
बिजनौर से पहुंची टीम ने बरामद किए गए मादक पदार्थ के चरस होने की पुष्टि की। चरस की तस्करी में जुटा व्यक्ति रेलवे से सेवानिवृत्त होने के बाद एक रेलवे कर्मचारी यूनियन का जोनल सेक्रेट्री बताया गया है।