फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की तलाश में मुरादाबाद पहुंची मुंबई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुंबई पुलिस एक युवती की तलाश में मुरादाबाद पहुंची। पुलिस ने यहां एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। युवती के बारे में कोई सुराग हाथ न लगने पर पुलिस लौट गई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के चक्कर की मिलक निवासी युवक मुंबई में नौकरी करता है। युवक के वहां एक युवती से प्रेम संबंध हो गए थे। इसके बाद युवक और युवती मुंबई से गायब हो गए। इस मामले में युवती के पिता ने मुंबई में युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करा दिया था। मुंबई पुलिस युवक और युवती की तलाश में जुटी थी। इसी बीच युवक के मोबाइल की लोकेशन मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में मिली। यहां चक्कर की मिलक में युवक और युवती से पुलिस ने पूछताछ की। दोनों ने खुद को बालिग होने और निकाह करने का प्रमाणपत्र पुलिस को दिखाया। इसके बाद बयान दर्ज करने के बाद पुलिस टीम मुंबई लौट गई। मझोला थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम युवती और युवक की तलाश में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें