फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद के घर आनंद भयो

विज्ञापन
मुरादाबाद के दिल्ली रोड राधा कृष्‍ण मंदिर में भागवान श्रीकृष्‍ण के जन्म होने के बाद श्रद्वालु क?
विज्ञापन
मुरादाबाद। जन्माष्टमी त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। भगवान कृष्ण की जन्म की खुशी में भक्तों ने दिन भर उपवास रखा और रात में जन्मोत्सव मनाया। रात बारह बजते ही कान्हा ने घर-घर और मंदिरों में जन्म ले लिया। भक्तों ने घंटे बजाकर बधाइयां र्गाइं। श्रद्धालुओं ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हे ब्रज में आनंद भयो जय यशोदा लाल की, आदि भजन गाकर लड्डू गोपाल को झूला झुलाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में मंदिरों को रंग बिरंगी लाइट, झालर, फूल पत्तियों की लड़ियोें से सजाया गया था। घरों में भी बने पूजा घरों को भी भक्तजनों ने पूरे उत्साह से सजाया। दिन भर उपवास रखा। शाम को घर में पूजा अर्चना के बाद भक्त मंदिरों में पहुंचे। मंदिरों में सजी सुंदर मनमोहक झांकियाें और रासलीलाओं का आनंद लिया।
मंदिरों में भगवान लड्डू गोपाल का अभिषेक, भजन संध्या के साथ विभिन्न आयोजन किए गए। कई मंदिरों में दाही हांडी की मटकी भी फोड़ी गई। गागन तिराहा, ऊंचाकानी रोड स्थित मंदिर श्री बांके बिहारी में हरे कृष्ण सेवा न्याय समिति परिवार और श्री बांके बिहारी परिवार ने धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया। मंदिर सुंदर झालरों से सजा था। लड्डू गोपाल जी का 1008 परिवारों ने दुग्धाभिषेक किया।
विज्ञापन

पंडित गोपाल दत्त ने विधि विधान से यशोदा नंदन लड्डू गोपाल जी का पूजन कर दुग्धाभिषेक कराया। विजय नंदन गुप्ता की ओर से हरिनाम संर्कीतन प्रस्तुत किया। महापौर विनोद अग्रवाल, सुरेश चंद्र गुप्ता, अभया गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, राजेश खंडेलवाल, अशोक कुमार गुप्ता और अजय गुप्ता समेत सैकड़ों श्रद्धालु रहे। गांधी नगर स्थित राजाराम धर्मशाला परिसर मंदिर में लड्डू गोपाल का दुग्धाभिषेक कर मानव कल्याण की प्रार्थना की गई। प्रदीप वैश्य, राजीव वैश्य, आलोक अग्रवाल और मयंक वैश्य आदि रहे। पुरोहित भीम दत्त जोशी ने पूजन कराया।
दिल्ली रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर में पुरोहित सुनील गौड़, मुरारी गौड़ ने पूजन किया। भजन एवं कीर्तन में श्रद्धालु डूबे रहे। 12 बजते ही घंटे-घड़ियाल बजने शुरू हो गए और सामूहिक आरती कर प्रसाद वितरण हुआ। मधु अग्रवाल, प्रदीप शुक्ला, विकास अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, विवेक अग्रवाल और अनुज मित्तल आदि रहे। शिव मंदिर में महोत्सव की धूम रही। पुरोहित अनुज भारद्वाज ने महाआरती कराई। अतुल जौहरी और वरुण गुप्ता आदि रहे।
रामगंगा विहार स्थित शिव शक्ति मंदिर में जन्माष्टमी पर रविंद्र शर्मा एवं पार्टी ने भजन संध्या आयोजित की। भगवान श्रीकृष्ण, राधा, दुर्गा मां, शंकर पार्वती एवं देवी देवताओं के भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय कर दिया। पंडित हेमंत भट्ट, और देवदत्त ओझा ने पूर्जा अर्चना की। लड्डू गोपाल को झूला झुलाया। 12 बजे आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान गोरखनाथ प्रसाद, रविंद्र, अशोक शर्मा, राधे मोहन शर्मा, ज्ञान चंद्र और निमित जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें