फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सींग से बनी ज्वैलरी ट्रेड शो में देश ही नहीं विदेशी महिलाओं को भी पसंद आई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में संभल के हस्तशिल्प उत्पाद देश और विदेश के लोगों ने खूब पंसद किए। सोमवार को ट्रेड शो के अंतिम दिन सींग से बनी ज्वैलरी की जमकर बिक्री हुई। विदेशी कारोबारी भी हस्तशिल्प उत्पादों के नमूने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन

जो विदेशी नमूने ले गए हैं उम्मीद है कि वह जल्द निर्यातकों को ऑर्डर भेजेंगे और निर्यातकों का कारोबार बढ़ जाएगा। ट्रेड शो 21 से 25 सितंबर तक आयोजित किया है। इसमें बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान शामिल होने आए थे। संभल हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ताहिर सलामी ने बताया कि महिलाओं ने सींग से बनी ज्वैलरी को काफी पंसद किया।
देश ही नहीं विदेश की महिलाओं ने ज्वैलरी की खरीदारी की है। विदेशी कारोबारी भी नमूने ले गए हैं। उम्मीद है कि वह ऑर्डर देंगे और कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। एसोसिएशन के सचिव कमल कौशल वार्ष्णेय ने बताया कि विदेशी कारोबारियों ने नमूने लिए हैं। निर्यातकों से जानकारी लेकर गए हैं। हड्डी और सींग के उत्पाद काफी पसंद आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें