सिरसी। सिरसी में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए वार्ड सभासद ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर 14 में नवाब अख्तर के मकान से शादाब रजा के मकान तक सड़क और दोनों ओर की नालियों का निर्माण ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है।
वार्ड नंबर 14 के सभासद इरफान हैदर ने उप जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क और नाली निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी कर घटिया स्तर की निर्माण सामग्री लगाई जा रही है। इसकी ठेकेदार से कई बार शिकायत की, लेकिन ठेकेदार किसी की बात सुनने को तैयार नही है। निर्माण कार्य में घटिया स्तर की ईंटे व नालियों में पुरानी ईटे लगाई जा रही हैं।
जिससे सरकारी धन का दुरूपयोग हो रहा है। घटिया निर्माण सामग्री लगाने में गली के मकानों की दीवारों में पानी रिसने की पूरी संभावना है। जिससे मकान भी कमजोर हो जाएंगे। शिकायत करने वालों में सभासद इरफान हैदर, फईम रजा, नवाब अख्तर, फिरोज अख्तर, मोहम्मद अब्बास, नय्यर रजा, नावेद, वसीम रजा कलीम आदि रहे।