फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पीडब्ल्यूडी के जेई की मौत

Tue, 11 Aug 2015 07:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर की कांठ रोड पर सीएमओ आवास के सामने सोमवार दोपहर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में जेई की मौत हो गई। जबकि तीन छात्र घायल हो गए। इसमें एक ही हालत गंभीर बनी हुई, जिसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



लखनऊ के आलमनगर के थाना पारा क्षेत्र के बादशाह खेड़ा निवासी विजय कुमार (35) पुत्र रूपचंद्र मुरादाबाद पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर आफिस में जूनियर इंजीनियर (टेक्निकल) के पद पर तैनात थे। सोमवार दोपहर वह बाइक से पीलीकोठी की ओर से चीफ आफिस जा रहे थे।


अभी वह सीएमओ आवास के सामने पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर केसीएम के छात्र असालतपुरा मीना मस्जिद निवासी मो. फैजान पुत्र हाजी यहिया, उसका भाई मो. जकरिया और दोस्त मोजम्मिल सवार थे। हादसे में जेई और तीनों छात्र घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां जेई ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



मो. फैजान को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। परिजन उसे साईं हास्पिटल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने मो. फैजान को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बाद में परिजनाें को सूचना दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें