मुरादाबाद। अपना दल एस मुरादाबाद ने मंगलवार को अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई। इसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यापर्ण किया। अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि अहिल्या बाई होलकर एक उत्तम कार्यशासक के रूप में पहचानी जाती रहेंगी। वह एक कुशल शासक होने के साथ अचूक तीरंदाज थीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत में कई धार्मिक स्थलों का निर्माण करवाया। जरूरतमंदों के लिए अन्न क्षेत्र, प्याऊ लगवाए, राज्य की रक्षा के लिए कई युद्घ लड़े। वे त्याग, नारी शक्ति की उत्तम मिसाल हैं। इस दौरान डौली पथिक, संजय प्रजापति, सुरेश कुमार, अरुण कुमार, विनोद पाल, अमरीश यादव, दीपक सिंह उपस्थित रहे। संवाद