फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जम्मू ने मुरादाबाद को दी शिकस्त, दिल्ली से हारी कपूरथला की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे स्टेडियम में चल रहे अंतर मंडलीय रेलवे सुरक्षा बल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबलों में जम्मू और आरपीएफ दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन


पहले मैच में जम्मू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में मुरादाबाद की टीम निर्धारित 20 ओवर में 151 रन पर ही ढेर हो गई और 19 रन से मैच हार गई। जम्मू की ओर से प्रदीप भाटी ने 104 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने गेंदबाजी में भी एक विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले इस मैच का उद्घाटन पुनीत कुमार ने किया।
दूसरे मुकाबले में आरपीएफ दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 276 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रेल कोच फैक्टरी कपूरथला की टीम नौ विकेट पर 148 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से विजय रंगी ने 48 गेंद में 109 रन की विस्फोटक पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने। मैच का उद्घाटन सहायक सुरक्षा आयुक्त मो. असलम ने किया।
विज्ञापन


-

स्कोर बोर्ड

आरपीएफ दिल्ली : 6 विकेट पर 276 रन 20 ओवर

खिलाड़ी - रन - गेंद - 4/6
रिंका कै. धनराज बो. सरवजीत - 77 - 36 - 10/3
विजय कै. अशीष बो. साहिल - 109 - 48 - 14/6
पंकज दहिया कै. अरुण बो. सरवजीत - 14 - 6 - 1/1
विनोद (क) कै. सरवजीत बो. सचिन - 12 - 6 - 1/1
कपिल तोमर रन आउट अरुण सिंह - 20 - 9 - 4/0
नवदीप कै. अतर सिंह बो. अरुण सिंह - 36 - 14 - 2/3
जितेंद्र चौधरी नाबाद - 2 - 1 - 0/0


अतिरिक्त : 6, गेंदबाजी : अशीष (4-0-44-0), अरुण सिंह (4-0-61-1), अतर सिंह (1-0-20-0), केपी सिंह (क) (1-0-26-0), सरवजीत सिंह (4-0-44-2), धनराज मीणा (3-0-42-0), सचिन (2-0-25-1), साहिल यादव (1-0-13-1),





रेल कोच फैक्टरी कपूरथला : 9 विकेट पर 148 रन 20 ओवर

खिलाड़ी - रन - गेंद - 4/6
अशीष कै. रिंका बो. प्रदीप - 13 - 9 - 3/0
अरुण सिंह बो. प्रदीप - 1 - 2 - 0/0
धनराज मीणा कै. विजय बो. जितेंद्र - 2 - 6 - 0/0
केपी सिंह (क) बो. प्रदीप - 5 - 7 - 1/0
हरिश कै. कपिल बो. विनोद - 17 - 10 - 3/0
अतर सिंह कै. रिंका बो. विनोद - 20 - 19 - 1/2
सरवजीत सिंह बो. प्रदीप - 21 - 28 - 1/0
सचिन रन आउट पंकज/कपिल - 9 - 18 - 1/0
साहिल यादव नाबाद - 34 - 19 - 7/0
अजय यादव बो. प्रदीप - 0 - 2 - 0/0


अतिरिक्त : 26, गेंदबाजी : जितेंद्र चौधरी (4-0-21-1), प्रदीप हुडा (4-0-39-5), अंकुश (3-0-24-0), विनोद (क) (4-0-15-2), पंकज दहिया (2-0-17-0), आरके सिंह (2-0-15-0), रिंका (1-0-9-0)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें