फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में मजदूर की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

सार

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दिल्ली- लखनऊ हाईवे स्थित दलपतपुर जीरो प्वाइंट पर बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। मूंढापांडे के सैंजना गांव से आठ मजदूर टेंपो से सिविल लाइंस के चंद नगर में सीवर लाइन बिछाने जा रहे थे। इस हादसे में जुल्फिकार (40) निवासी सैंजना की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि आजम, नासिर, फ़जल, महमूद, शकूर, आरिफ, इसरार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दिल्ली- लखनऊ हाईवे स्थित दलपतपुर जीरो प्वाइंट पर बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो सवार मजदूर जुल्फिकार (40) की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसे से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर उन्हें हाईवे से हटाया लेकिन यातायात सामान्य होने में तीन घंटे लग गए।
विज्ञापन

मूंढापांडे के सैंजना गांव से आठ मजदूर टेंपो से सिविल लाइंस के चंद नगर में सीवर लाइन बिछाने जा रहे थे। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास पाकबड़ा की ओर से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस हादसे में जुल्फिकार (40) निवासी सैंजना की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि आजम, नासिर, फ़जल, महमूद, शकूर, आरिफ, इसरार घायल हो गए।
इसी दौरान बाइक से मुरादाबाद जा रहा शिवपुरी निवासी कुलदीप भी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक और घायलों के परिजन आ गए और उन्होंने जाम लगाकर हंगामा किया। उन्होंने मुआवजे की मांग की। हादसे की सूचना मिलने पर सीओ शैलजा मिश्रा एसओ अमित सिंह तोमर पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने लोगों को समझाकर हाईवे से हटाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

जाम लगने से हाईवे पर दोनों को वाहनों की लंबे कतारें लग गई थीं। पुलिस और यातायात पुलिस ने यातायात चालू कराया। बारह बजे जाकर हाईवे पर यातायात सामान्य हो पाया। सीओ शैलजा मिश्रा ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें