फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबादः बकरीद और रक्षाबंधन की खरीदारी से सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम, शहर हुआ जाम

Sat, 01 Aug 2020 03:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
बाजार में लगी भीड़... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार को बकरीद और रक्षाबंधन की खरीदारी को बाजारों में भीड़ उमड़ गई। चूंकि शनिवार, रविवार को लॉकडाउन के चलते बाजार बंद रहेंगे तो शुक्रवार को ही लोग खरीदारी को उमड़ पड़े। महिलाओं और बच्चों की खूब भीड़ दिखी। नतीजा ये रहा कि शहर के मुख्य बाजार और प्रमुख चौराहों पर जाम के हालात बन गए। गंज बाजार, टाउन हॉल चौराहा, सराफा बाजार में दुकानों पर जबर्दस्त भीड़ रही। खरीदारी के चक्कर में शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ गईं और सारे इंतजाम नाकाफी साबित हो गए। दोपहर बाद पांच बजे तक शहर के प्रमुख बाजारों में जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन


अमरोहा गेट से चौमुखा पुल
इस रास्ते पर वाहनों की कतार लगी रही। कार, बाइक, स्कूटी और ई-रिक्शा जाम में फंसे रहे। ई-रिक्शाओं में खरीदारी को जा रही महिलाएं और बच्चे बैठे थे। ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी यहां व्यवस्था संभालने में मशक्कत करते नजर आए। दरअसल यह चौराहा बुध बाजार, टाउन हाल ,चौमुखा पुल सहित कई मार्गों पर जाता है। प्रमुख बाजार है इस वजह से यहां पर सबसे ज्यादा जाम रहा ।

कोतवाली से टाउन हॉल
यहां भी वाहनों की लंबी कतार लगी थी। सबसे ज्यादा ई-रिक्शा और दुपहिया वाहनों की भीड़ नजर आई। दुपहिया वाहन भी यहां फंसे गए। दरअसल बकरीद और रक्षा बंधन की खरीददारी की वजह से ही यहां पर बुरे हालात बने थे। कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस कई जगह नजर आई, लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से वह भी बार-बार लग रहे जाम को नहीं रोक सके।
विज्ञापन


गंज सराफा बाजार
गंज बाजार में तो पैर रखने तक की जगह नहीं थी। भीड़ तो ज्यादा थी ही यहां से गुजरने वाले वाहनों की वजह से जाम की समस्या बन रही थी। गंज बाजार में जूते, रेडीमेड गारमेंट के अलावा मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ लगी थी।

पुलिस की गाड़ी भी जाम में फंसी
शाम करीब चार बजे कोतवाली के पास श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर बाजार में ग्राहकों का बुरा हाल था। बाजार में दुकानों के बाहर तक सामान रखा था और आगे ग्राहकों की भीड़ थी। यहां पर भीड़ में पुलिस की जीप भी फंसी रही। पुलिस कर्मी भीड़ की वजह से खुद बेबस थे। हालांकि अधिकांश चौराहों पर पुलिस कर्मी मुस्तैद भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें