फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उत्तम क्षमा के संदेश से गूंजा जैन मंदिर, पर्यूषण पर्व का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोहागढ़ स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दिगंबर जैन समाज के पर्यूषण पर्व का शुभारंभ बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। पर्व के प्रथम दिवस को उत्तम क्षमा पर्व के रूप में मनाया गया। सुबह भगवान का अभिषेक, पूजन और धार्मिक अनुष्ठान हुए। शाम को आरती और भजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन




भगवान के प्रथम अभिषेक का सौभाग्य जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष अनिल-शशि, अंकित-प्रियंका, सानवी और वियान जैन परिवार को प्राप्त हुआ। प्रथम चतुर्थ कलश का सौभाग्य नितिन, अतिशय, विवेक और अशोक जैन परिवार को मिला। इसके बाद मंदिर में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजन किया। शाम को सुभाष जैन के संयोजन में भगवान की आरती हुई। फर्रुखाबाद से आए संगीतकार अजीत जैन ने भक्ति धुनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके बाद मध्य प्रदेश के अशोकनगर से आए शास्त्री प्रासु जैन ने उत्तम क्षमा धर्म का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जैन सिद्धांतों में उत्तम क्षमा का विशेष महत्व है।

रात्रि में दीक्षा जैन और दीप्ति जैन के संयोजन में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए भजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें समाज के बच्चों, युवाओं और महिलाओं समेत विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगियों को सुशील-ममता जैन परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में तीन लकी ड्रॉ आयोजित किए गए। इनके प्रायोजक आशु, मनीष और सुभाष जैन परिवार रहे। कार्यक्रम के अंत में जैन समाज के अध्यक्ष राजीव जैन ने सभी श्रद्धालुओं और आयोजन में सहयोग करने वालों का आभार जताया। इस मौके पर मंत्री अरविंद जैन, महिला जैन समाज की अध्यक्ष ममता जैन, मंत्री गौरी जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें