फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गीदड़ ने नानी-धेवती पर किया हमला, घायल

Wed, 04 Nov 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। रामपुर पटटी गांव में मंगलवार शाम गीदड़ ने एक घर में घुसकर नानी-धेवती पर हमला बोलकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


रामपुर पटटी गांव निवासी रेवती देवी (70) का घर गांव की आबादी के दक्षिणी किनारे पर है। रेवती की चार वर्षीय धेवती गौरी उसके घर पर ही रह रही है। परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे अचानक जंगल की ओर से आए पागल गीदड़ ने गौरी पर हमला बोल दिया। गौरी की चीख सुनकर जब रेवती उसे बचाने लगी तब गीदड़ ने रेवती पर भी हमला बोल दिया। मोहल्ले वालों के शोर मचाने पर गीदड़ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों के अनुसार हमलावर गीदड़ पागल है जो पूर्व में भी आबादी के आसपास घूमता देखा गया है। घायल नानी धेवती को 108 एम्बुलेंस से परिजन उपचार के लिए सीएचसी बिलारी लाए। यहां दोनों को पहले तो चिकित्सक द्वारा एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया उसके बाद मरहम पट्टी कर उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें