फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिव्यांग युवती से मारपीट, चाचा समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 04 Nov 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। गांव दरियापुर निवासी हरिसिंह ने कांठ पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि उनके दिवंगत भाई बलवीर सिंह की पुत्री शीतल दिव्यांग और मानसिक रूप से कमजोर है। वह उनके छोटे भाई किशन स्वरूप के यहां रह रही थी। कथित आरोप है कि 31 अक्तूबर को किशन स्वरूप, उसकी पत्नी सुशीला और पुत्री ने शीतल के साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हरिसिंह के अनुसार वह शीतल को बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बचाया। आरोप है कि आरोपी बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रार्थना-पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि शीतल के नाम गांव में 12 बीघा कृषि भूमि है और आरोपी जमीन हड़पने की नीयत से उसे नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। फिलहाल पुलिस ने पत्र के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें