फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से कौन दिलाएगा निजात! डीएम और एसएसपी की गाड़ी भी फंसीं

Wed, 21 Dec 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
चित्रगुप्त इंटर कालेज के पास लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के लिए नासूर बने इस जाम से आखिर कौन निजात दिलाएगा। आम पब्लिक तो लंबे समय से इस समस्या से जूझ ही रही थी अब अफसरों की गाड़ियां भी जाम में फंसने लगी हैं। मंगलवार दोपहर में जेल का निरीक्षण कर लौट रहे डीएम और एसएसपी भी जाम में फंस गए।
विज्ञापन


डीएम के हमराह और अर्दली गाड़ी से उतरने उन्होंने जाम खुलवाया। इसके बाद ही उनकी गाड़ी निकल पाई। जाम का ये नजारा स्टेशन रोड व लोकोशेड पुल का नहीं, पब्लिक सिविल लाइंस के जैन मंदिर रोड है। 

शहर को जाम मुक्त कराने के लिए हर माह लाखों रुपये खर्च किया जाता है।  एसपी ट्रैफिक के साथ ही भारी भरकम ट्रैफिक पुलिस की पूरी फौज यहां तैनात है। इसके बावजूद पब्लिक को राहत नहीं मिल पा रही है। सप्ताह में कोई ऐसा दिन रहता है। जिन दिन लोगों को जाम की समस्या न जूझना पड़े।
विज्ञापन


शहर में कोई परीक्षा, त्योहार या फिर किसी वीआईपी नेता का कार्यक्रम हो तो। पुलिस के लिए समस्या ओर बढ़ जाती है। लेकिन अफसरों में बैठकर प्लान तो बना लेते हैं। लेकिन सड़क पर पहुंचने पर ये प्लान धड़ाम हो जाते है। मंगलवार दोपहर जिला जज, डीएम और एसएसपी ने जिला जेल का निरीक्षण किया था।

निरीक्षण कर अधिकारी वापस लौट रहे थे। जैन मंदिर चौराहे से आगे चित्रगुप्त इंटर कालेज के सामने डीएम की गाड़ी जाम फंस गई। उनके पीछे एसएसपी की गाड़ी थी। डीएम के हमराह और अर्दली गाड़ी से नीचे उतरे और उन्होंने जाम खुलवाया। इसके  बाद ही डीएम की गाड़ी निकल पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें