फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: इस ट्रेन में सफर करने से अच्छा तो पैदल ही चले जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद-गाजियाबाद पैसेंजर में सफर करने से तो पैदल चलना ही अच्छा होगा, क्योंकि ये ट्रेन मुरादाबाद से अमरोहा तक 30 किमी की दूरी तय करने में साढ़े तीन घंटे का समय लेती है। ट्रेन की यह चाल एक दिन की नहीं बल्कि रोज की है।
मुरादाबाद गाजियाबाद (04335) पैसेंजर मंगलवार सुबह 5:10 बजे गाजियाबाद के लिए रवाना हुई। समय सारिणी के अनुसार इस ट्रेन को अमरोहा सुबह 5:50 बजे पर पहुंचना था, लेकिन यह 8:44 बजे पहुंची। सुबह 8:43 बजे इस ट्रेन के गाजियाबाद पहुंचने का समय है। ट्रेन को मुरादाबाद से अमरोहा तक 30 किमी की दूरी तय करने में साढ़े तीन घंटे का समय लग गया। जिस कारण ट्रेन में लगातार यात्रियों की संख्या घटती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन ने उठाई ट्रेन के समय में बदलाव की मांग
दैनिक रेल यात्री संगठन के अध्यक्ष सुधीर पाठक ने मंगलवार को डीआरएम और अन्य अधिकारियों को ज्ञापन देकर इस ट्रेन के समय में बदलाव की मांग है। उन्होंने ट्रेन का समय सुबह 7 बजे के आसपास कराने की है। उनका कहना है कि सात बजे का समय करने से ये ट्रेन इंटरसिटी और आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन का बेहतर विकल्प बन जाएगी। साथ ही रेलवे की आय भी बढ़ेगी। संगठन पहले भी इस ट्रेन के समय में बदलाव की मांग उठा चुका है।

मुरादाबाद से मुरादाबाद पहुंचने में ट्रेन का समय
तारीख मुरादाबाद से रवाना हुई अमरोहा पहुंची
15 जुलाई 5:42 9:08
16 जुलाई 5:56 8:43
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें