फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अल्पसंख्यक छात्र छात्रवृत्ति के लिए 31 अक्तूबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पूर्व दशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजना के तहत अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। शासन ने आवेदन के लिए 31 अक्तूबर तक की तिथि निर्धारित की है। इसी प्रकार दशमोत्तर छात्रों की भी समय सारिणी घोषित की गई है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2024-25 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 09-10) योजना के तहत अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं की राज्य पोषित छात्रवृत्ति के लिए समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है। आठ नवंबर 2024 तक छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी विद्यालयों में जमा करनी होगी। 11 जुलाई से 18 नवंबर 2024 तक शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदनों को सत्यापित किया जाएगा। इसी प्रकार दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रथम चरण में 12 जुलाई से 16 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। छात्र-छात्राएं फाइनल ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी विद्यालयों में जमा करेंगे। 25 नवंबर तक आवेदनों का सत्यापन हो जाएगा। दूसरे चरण में 17 नवंबर से 31 दिसंबर 2024 तक छात्र- छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। सात जनवरी 2025 तक छात्र- छात्राओं द्वारा फाइनल ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी विद्यालयों में जमा की जाएगी। इन आवेदनों का सत्यापन शिक्षण संस्थानों के माध्यम से 16 जनवरी 2025 तक होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें